सुपौल, 15 अप्रैल (हि.स.)। सुपौल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में राष्ट्रीय सेवा योजना क्लब द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कॉलेज के फैकल्टी सदस्यों एवं छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समाज सेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।

कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना तथा जरूरतमंद मरीजों की सहायता करना था। शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने हिस्सा लिया, जिससे यह आयोजन सफल रहा। इस कार्यक्रम के समन्वयक पंकज सिंह, सुनील साहू, आशीष आनंद एवं रौशनी सुमन रहे, जिनके प्रयासों और कुशल नेतृत्व के कारण यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने रक्तदान को एक महान कार्य बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया।
हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र
