देवरिया, 17 अप्रैल (हि.स.)। जनपद देवरिया की जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका चौधरी ने बताया कि मूक-बधिर (श्रवण एवं वाक बाधित) बच्चों के लिए राज्य सरकार द्वारा कॉक्लियर इम्प्लांट योजना संचालित की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे बच्चों को सुनने और बोलने योग्य बनाना है, जो जन्म से या किसी कारणवश सुन और बोल नहीं पाते हैं।

इस योजना के अंतर्गत चयनित (इम्पैनल) चिकित्सालयों में कॉक्लियर इम्प्लांट की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। प्रत्येक पात्र बच्चे के लिए लगभग 6 लाख रुपये तक का अनुदान सरकार द्वारा दिया जाता है, जिससे इलाज का खर्च वहन किया जा सके और बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके। इच्छुक अभिभावक अपने बच्चे का आवेदन पत्र उपरोक्त दस्तावेजों के साथ 25 अप्रैल 2026 तक कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, विकास भवन, कक्ष संख्या-17, देवरिया में जमा कर सकते हैं।
————
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक
