कोकराझाड़ (असम), 19 अप्रैल (हि.स.)। असम के कोकराझाड़ जिलांतर्गत गोसाईगांव उपखंड के श्रीरामपुर में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग दो करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए हैं।

सूत्रों ने रविवार को बताया है कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सिलचर से राजस्थान की ओर जा रही एक लग्जरी वाहन को बीती रात के समय रोका। तलाशी के दौरान वाहन के गुप्त चैम्बर से 25 पैकेट अफीम बरामद किए गए।
इस मामले में राजस्थान के जोधपुर निवासी कृष्णा राम प्रजापत को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि इस तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने के लिए जांच जारी है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश
