– 13 अप्रैल को टंकी में मिला था कंकाल

औरैया, 19 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के अयाना थाना क्षेत्र के महारतपुर में पानी की टंकी में 13 अप्रैल को मिले कंकाल को पुलिस ने जांच के लिए भेजा था। रविवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कंकाल किसी जानवर का होना पाया गया है।
महारतपुर निवासी जितेंद्र गांव में जल निगम की ओर से बनाई गई पानी की टंकी में ऑपरेटर के पद पर कम करता है। बीती 13 अप्रैल की शाम को ऑपरेटर पानी की आपूर्ति चालू करने के टंकी पर गया था। वहां वाल्ब में समस्या आने पर ऑपरेटर ने टंकी पर चढ़ कर जांच की तो उसे टंकी में एक कंकाल पड़ा दिखा। इस पर उसने मामले की जानकारी ग्रामीणों व पुलिस को दी। स्थानीय लोगों ने युवक के टंकी में डूब कर मौत हो जाने व शव सड़ जाने की आशंका जाहिर की थी।
थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि कंकाल को जांच के लिए मथुरा लैब भेजा गया। रविवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भौतिक सत्यापन के आधार पर कंकाल जानवर का बताया गया है। उसके जबड़े, रीढ़ की हड्डी मानव के आकार से छोटी व भिन्न हैं।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार
