
संवाददाता, तिलौथू (रोहतास). अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तिलौथू प्रखंड इकाई का आज प्रखंड कार्यकारणी का गठन किया गया।मुख्य रूप से जिला संयोजक सुरज सिंह, प्राचार्य मैकू राम जी ,पूर्व कार्यकर्ता संजय तिवारी जी ने कार्यक्रम का शुरुआत स्वामी विवेकानंद और माता सरस्वती के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कार्यक्रम का शुरुआत किया गया।जिला संयोजक सूरज सिंह ने संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा किए। प्राचार्य मैकू राम ने कहा कि एबीवीपी राष्ट्र व समाज का सम्मान हो या फिर छात्र हित की बात हो हमेशा से आगे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती रही है। छात्रों को इस संस्था से जुड़कर स्टूडेंट आर्मी की तरह कार्य करनी चाहिए। इस दौरान सूरज सिंह ने पूर्व इकाई को भंग कर नई कार्यकारिणी की घोषणा की।
नगर अध्यक्ष- डॉ बीरेंद्र कुमार,
उपाध्यक्ष संतोष कुमार, अजय कुमार श्रीवास्तव,
नगर मंत्री अनिल कुमार,
सह मंत्री – चंदन कुमार,
नगर sfs प्रमुख- सत्रुधन कुमार,
नगर sfd प्रमुख- प्रदीप कुमार
, मीडिया प्रमुख- गोलू कुमार, कार्यालय प्रमुख- छतीश कुमार
, कोषाध्यक्ष – पप्पू कुमार
, कार्यकारिणी सदस्य विवेक कुमार, अंकित पासवान
, संतोष कुमार, अभिनाश कुमार
, संत कुमार, हरिओम कुमार, राहुल कुमार, रौशन राज