
नौहट्टा (रोहतास) प्रखंड क्षेत्र के गायत्री मंदिर परिसर में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बैठक आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्रीराम सिंह व संचालन विशाल देव ने किया। सर्व प्रथम सभी कार्यकर्ताओं ने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद बन्दे मातरम गीत प्रस्तुत किया गया। चेनारी विधानसभा के प्रभारी प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि तीस अप्रैल को प्रधानमंत्री जी मन की बात का सौ एपिसोड पूरा होगा। केंद्र सरकार द्वारा किए गए बिकास कार्यो को टीवी, रेडियो मोबाइल के माध्यम से सुना जाएगा और अब तक का जो उपलब्धि भारत सरकार ने पूरा किया है। उसे सुनते हुए जन जन तक पहुचाना है। मौके पर भाजपा नेता विजय सिंह, मृत्युंजय सिंह, गुड्डू सिंह, अरुण चौबे, सुधीर सिंह, चाँद चौबे, बबलू पाठक, रोहित चन्द्रवँशी, वकील खरवार, हरिशंकर मिश्रा, ऋषिकांत दुबे, संजय गुप्ता, दीपक कश्यप आदि मौजूद थे।