
डेहरी आन सोन (रोहतास) लोकसभा में बहुप्रतीक्षित महिला आरक्षण बिल के पास होने पर महिला द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में केंद्र के इस ऐतिहासिक फैसले के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया है और अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महिला आरक्षण बिल पेश कर महिलाओं की भागीदारी लोकसभा व अन्य सदनों में बढाने का ऐतिहासिक काम प्रधानमंत्री ने किया है।
1-यह ऐतिहासिक काम हुआ है, नारी शक्ति को आगे बढ़ने का रास्ता प्रधानमंत्री ने खोल दिया है। केवल देश का सच्चा सपूत ही महिलाओं का दर्द समझता है वो है हमारे प्रधानमंत्री ने इसे फिर से साबित कर दिया है उन्हें आगे लाने के लिए प्रधानमंत्री का आभार। आरती गुप्ता , महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भाजपा
2-डेहरी डालमियानगर नगर परिषद की मुख्य पार्षद शशि कुमारी ने “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के लिए पीएम मोदी और केंद्र सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि महिला आरक्षण से सदन में आधी आबादी की भागीदारी बढ़ेगी, केंद्रीय केबिनेट से महिला आरक्षण बिल की मंजूरी मिलने का स्वागत किया है व इसे देश के लिए ऐतिहासिक बताया है। शशि कुमारी, मुख्य पार्षद, डेहरी डालमियानगर नगर परिषद
3- प्रधानमंत्री जी द्वारा बिल पेश कर महिलाओं के लिए बहुत ही ऐतिहासिक व सराहनीय कार्य किया गया है। बिल पास होने से हम सारी महिला जनप्रतिनिधि को आगे बढ़ाने में प्रोत्साहित करने का काम किए हैं ताकि हम भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल सके। जहां विधानसभा लोकसभा व अन्य सदनों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। और महिलाओं का उत्थान हो महिलाएं सशक्त हो आगे बढ़े इस दृष्टि से यह बहुत ही सराहनीय कदम है।
छोटी देवी , मुखिया आदर्श ग्राम पंचायत मथुरी
4-आज का दिन ऐतिहासिक दिन है केंद्र सरकार ने महिलाओं को सबसे बड़ा तोहफा दिया है। लोकसभा में नारी शक्ति चंदन अधिनियम बिल पेश किया गया है। इस बिल के लागू होने से लोकसभा में महिलाओं के लिये 181 सीटें रिजर्व होंगी, यह 15 साल तक लागू रहेगा। 15 साल बाद आगे लागू रखने पर पुनर्विचार संसद करेगी। कोमल सोनी , भाजपा महिला मोर्चा सदस्य
5-हमारे नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिला सशक्तीकरण के पथाधर रहे हैं जीविका दीदी, पंचायती चुनाव, सिपाही बहाली, महिला शिक्षिका बहाली सहित साइकिल वितरण सभी में महिला का उत्थान किया है। हमारे नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला के उत्थान में हमेशा हाथ आगे बढ़ाया है। महिला सशक्तिकरण का जीता जागता उदाहरण डेहरी अनुमंडल है। शोभा चन्द्रवंशी, प्रदेश महासचिव राजनीतिक सलाहकार समिति जदयू