
श्री सर्वेश्वरी समूह का स्थापना दिवस जमुहार स्थित आश्रम में मनाया गया। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आश्रम प्रांगण में ध्वजातोलन, पुजन, आरती किया गया।
इस समूह की स्थापना 21 सितंबर 1961 को अधोरेश्वर भगवान रामजी द्वारा वाराणसी पड़ाव में की गई। यह एक स्वैच्छिक अध्यात्मिक संगठन है। जिसका मूल उद्देश्य उंच-नीच, जातिवाद, धर्मवाद और वर्णवाद से रहित होकर पूरी मानवता को लिए प्रयत्नशील रहने की प्रेरणा देना है। कुष्ट रोगियों को रोग मुक्त कर उन्हे समाज में उचित स्थान दिलाने हेतु सेवाश्रम की स्थापना की गई थी। उच्च आदर्शों की स्थापना केवल कथनी में नहीं करनी में चरितार्थ करना ही इस समूह का मुख्य उद्देश्य है। अधोरेश्वर भगवान रामजी ने अपन उद्वोधन से स्पष्ट किया कि मनुष्य से जब मनुष्य ही प्रसन्न नहीं है तो देवता क्या प्रसन्न होंगें। इस कार्यक्राम में शाखा के सभी सदस्य उपस्थित रहे।