
सासाराम (रोहतास) जिले के करगहर प्रखंड मुख्यालय स्थित नेहरू युवा केन्द्र रोहतास के बैनर तले ग्रामोदय सेवा संस्थान, करगहर (सिरिसियाँ) के द्वारा नेहरू युवा संगठन का स्थापना दिवस एवं पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जयंती समारोह कार्यक्रम पर संगोष्ठी किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पंकज कुमार प्रियांशु (निदेशक प्रशासन एवं लेखा) ने की। संगोष्ठी में नगीना प्रसाद चौरसिया (पूर्व कैशियर पंजाब नेशनल बैंक करगहर) बच्चा सिंह यादव (वरिष्ठ समाजसेवी) अनुपम कुमार (प्रशिक्षक नेहरु युवा केन्द्र रोहतास) ने स्थापना दिवस समारोह का विधिवत दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अथिति द्वारा नेहरू जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवनी पर वृतांत विवरण प्रस्तुत किए। नेहरू युवा केन्द्र संगठन के स्थापना दिवस पर अनुपम कुमार ने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र संगठन का स्थापना 14 नवम्बर 1972 को किया गया था।बच्चा सिंह यादव ने विस्तार पूर्वक जानकारी लोगो के बीच साझा किया। मौके पर शशिकांत पांडेय कोषाध्यक्ष, सुनिल कुमार पाण्डेय, करन सिंह, प्रभाकर पाण्डेय उर्फ लपसी बाबा, हिमांशु कुमार, शंभू पासवान, अलोक कुमार, अनमोल कुमार, देवकुमार चौरसिया, अरविन्द श्रीवास्तव, आदित्य कुमार, राजु कुमार, नीरज कुमार पाण्डेय, ओमकार नाथ पाण्डेय, टुनटुन प्रजापति सचिव उपस्थित रहे। अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन धीरज कुमार प्रियांशु (अधिवक्ता) सह लिगल एडवाइजर, संरक्षक ग्रामोदय सेवा संस्थान करगहर, (सिरिसियां) द्वारा किया गया। इस अवसर पर अंताक्षरी एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।