
डिजिटल टीम, डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। सासाराम लोकसभा (सु.) क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी शिवेश राम का भाजपा कार्यालय सासाराम में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। अभिनन्दन समारोह में भाजपा प्रत्याशी सह प्रदेश महामंत्री शिवेश राम ने अपने उद्वोधन में कहा कि मेरा इसी लोकसभा क्षेत्र के मोहनिया में जन्म हुआ और प्राथमिक शिक्षा सासाराम के बाल भारती विद्यालय में हुआ। मैं अपने बाल्यकाल से हीं स्वयंसेवक हूं। उन्होने ने कहा कि शिवसागर मंडल अंतर्गत एक छोटे से गांव छोटकी चेनारी में 1994 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया था। एबीभीपी, युवा मोर्चा से होते हुए पार्टी के प्रदेश के सुशील मोदी, मंगल पांडेय, नित्यानंद राय, संजय जायसवाल जैसे वरिष्ठ नेताओं की अध्यक्षता में विभिन्न दायित्यों का निर्वहन किया और आज वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में प्रदेश महामंत्री का दायित्व निर्वहन कर रहा हूं। मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता को पार्टी ने आज सासाराम लोकसभा से प्रत्याशी बनाया है तो मानता हूं कि इस लोकसभा के जितने कार्यकर्ता हैं वही इस लोकसभा के प्रत्याशी हैं। उन्होने कहा की मेरे पिता स्व. मुनिलाल जी का यह लोकसभा क्षेत्र कर्मभूमि रहा है। चाहे वह प्रशासनिक पद हो या पार्टी द्वारा दिये गये दायित्व से जनसेवा का एक सांसद के रुप में जनसेवा का काम हो उन्होंने इस क्षेत्र की सेवा की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुशील चंद्रवंशी व संचालन जिला महामंत्री विजय सिंह ने किया। आज के कार्यक्रम से रोहतास जिला के कार्यकर्ताओं को खुशी के इजहार का लगातार अवसर प्राप्त हुआ। सासाराम लोकसभा प्रत्याशी शिवेश राम के अभिनंदन के उपरांत शाहाबाद क्षेत्र से एक मात्र बिहार सरकार में मंत्री बने विधान पार्षद संतोष कुमार सिंह का भी अभिनंदन करने का अवसर प्राप्त हुआ। श्रम संसाधन मंत्री बने संतोष सिंह ने अपने उद्वोधन में कहा रोहतास कैमुर के कार्यकर्ताओं और पूरे बिहार की जनता के लिए मैं अपना समय एवं सेवा समर्पित किया हूं और शाहाबाद क्षेत्र की एक-एक सीट जीतकर अपने यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ को मजबूत करेंगें। और बिहार से 40 सीट जिताकर अपने केन्द्रीय नेतृत्व के 400 पार के संकल्प को पूरा करेगें, साथ में पूर्व विधायक सत्यनारायण यादव एवं राजेश्वर राज ने कहा कि मगध क्षेत्र भी भाजपा के खाते में एक-एक सीट जिताने का काम करूंगा। पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद ने गांव की ओर चलने के लिए कार्यकर्ताओं से आवाहन किया। जिलाध्यक्ष सुशील चंद्रवंशी ने कहा कि एक समर्पित कार्यकर्ता को लोकसभा प्रत्याशी बनाकर जन सेवा का मौका दिया है। जिसे पार्टी के कार्यकर्ता अपना सर्वस्व क्षमता लगाकर गांव के एक-एक मतदाता और लाभार्थी के पास जाकर उनसे आग्रह कर हमारे कार्यकर्ता लोकसभा प्रत्याशी शिवेश राम को जिताने का काम करेगें।
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक, जिला महामंत्री विजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भोला, प्रमोद सिंह, सह क्षेत्रीय प्रभारी विकास सिंह, जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह, मंगलानंद पाठक, पंकज सिंह, सतेंद्र सिंह, प्रमोद कुशवाहा, अरूण पाण्डेय, जिला मीडिया प्रभारी ई. पुलकित सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री रामकुमारी देवी, डॉ. सचिन, सुधीर सिंह, रविन्द्र कुशवाहा, जिला मंत्री रामायण पासवान, सुनिता गुप्ता, जितेंद्र राम, आरती गुप्ता, सत्यनारायण पासवान, कन्हैया सिंह, ईन्द्रजीत सिंह, संजय कश्यप, श्रीराम सिंह, दीनानाथ राय, सरताज हुसैन, वकील खरवार, ई.अंशु सिंह, राजीव रंजन, अभिषेक सिंह, गुप्तेश्वर गुप्ता, सनी देवल चंद्रवंशी, एम.एस गंधा, गुडु सिंह, विनोद सिंह उज्जैन, मृत्युंजय शुक्ला, संजीव मोहन, रमेश सिंह, प्रकाश गोस्वामी, उमेश पाण्डेय, आचार्य विनोद गोस्वामी, दिनेश सिंह, कमला कांत पाण्डेय, सुरेंद्र पाण्डेय, भोला पाण्डेय, बिनोद सिंह सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।