सासाराम (रोहतास) पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम को भारत रत्न देने की मांग 6 जुलाई 2023 को रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आयोजित पुण्यतिथि समारोह इंदिरा गांधी आश्रम पार्टी कार्यालय में बाबू जगजीवन राम के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर कांग्रेस जनों ने उन्हें नमन किया व भारत के राष्ट्रपति महोदय से राष्ट्रहित में बाबू जगजीवन राम को भारत रत्न देने की भरी सभा में की गई। कांग्रेस का एक शिष्टमंडल राष्ट्रपति महोदय को एक ज्ञापन सौंपने की बात भी कही। सभा को संबोधित करते हुए रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने बाबूजी के जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि बाबू जगजीवन राम देश के श्रम मंत्री सिंचाई मंत्री, संचार मंत्री, रेल मंत्री, कृषि मंत्री, रक्षा मंत्री एवं उप प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा किया है। वे अपने सेवाकाल में डालमियानगर में चीनी, सीमेंट, कागज एवं डालडा का कारखाना अमझोर में पी पीसीएल, बौलिया के चुना पत्थर एवं बंजारी में सीमेंट फैक्ट्री, करमचट जलाशय, जगजीवन कनाल इंद्रपुरी जलाशय, जगदहा डैम, सोनपुल जैसे अनेकों विकास कार्य कर लोगों को जीविकोपार्जन के लिए रोजी रोजगार दे गए हैं। बाबूजी देश दुनिया में अपना अमित छाप छोड़ गए हैं। वे भारत के महान सपूत थे। उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करना निहायत जरूरी है।कार्यक्रम में कांग्रेस जनों ने बाबूजी के प्रतिमा स्थल तक समता मार्च कर उनके आदम कद मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर जावेद अख्तर, सरवर आलम, सुमंत कुशवाहा, राजेश्वर कुशवाहा, नवल किशोर, दीपक कुशवाहा, डॉ मनोज, अलख निरंजन त्रिवेदी, हसन नियाजी, जी एम अंसारी, मनीष चौबे, रूपेश चौबे, अनिल केसरी, मुक्ति नारायण मिश्र, अरविंद यादव, जाहिर फारूखी, तौफीक आलम सहित भारी संख्या में कांग्रेस जन शामिल थे।

