नासरीगंज (रोहतास) प्रखण्ड मुख्यालय सह अंचल कार्यालय में प्रखंड के सभी राजस्व कर्मचारियों का बैठक आयोजित किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता सीओ अमित कुमार ने किया । इस बैठक के दौरान लंबित दाखिल खारिज व परिमार्जन के कार्य पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सभी राजस्व कर्मचारियों को एक सप्ताह के अंदर लंबित दाखिल खारिज व परिमार्जन के कार्य को निष्पादन करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि 30 जून तक का लंबित पड़ा दाखिल खारिज एक सप्ताह के अंदर निष्पादन करना है। वहीं परिमार्जन का लंबित आवेदन को अगले सप्ताह तक निष्पादन कर देना है। उन्होने कहा कि निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्य निष्पादन नही हुआ तो संबंधित राजस्व कर्मचारियों के वेतन निकासी पर रोक लगा दिया जाएगा। इसके अलावा भूमि विवाद भूमि विवाद के लंबित मामले को शीघ्र निष्पादन करने का आदेश दिया। इस कार्य मे लापरवाही बरतने वाले के विरुद्घ करवाई की जाएगी। इस मौके पर आरओ चंदन चौधरी, राजस्व कर्मचारी दीपक कुमार, राजेश कुमार व सोनू कुमार समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।

