रोहतास जिले के अगरेर थाना क्षेत्र के पिपरी गांव में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम गोपाल मिश्रा था, जो सिद्धनाथ मित्र का पुत्र था। गोली लगने से मौत के बाद तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं। मृतक के पिता सिद्धनाथ सिंह ने पहले बताया कि जब वह दरवाजे पर बैठा था, तो किसी ने उसे गोली मारकर हत्या कर दिया तथा भाग गए। वही बाद में मृतक के पिता यह कहने लगे कि उसके पुत्र ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। उधर परिजन के पल-पल बदल रहे बयान के बीच पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। पिता ने बताया कि उसके पुत्र गोपाल मिश्रा की मौत हो गई है। वही मौके से कोई पिस्टल भी नहीं बरामद हुआ है। जिससे आत्महत्या के थ्योरी समझ से पड़े हैं। क्योंकि सबको पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल में रखा गया है पुलिस जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

