देवरिया, 16 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में भाटपाररानी थाना क्षेत्र में गुरुवार को पिकअप की टक्कर से खरोहवा चौराहे पर बस के इंतजार में खड़े 50 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

थानेदार भाटपाररानी अभिषेक राय ने बताया कि मृतक की पहचान खुखुंदू थाना क्षेत्र के दोघड़ा गांव निवासी राम प्रवेश प्रसाद (50) पुत्र जीयन प्रसाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक सूरजीपुर गांव में एक रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में शामिल होने आए था और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद आज सुबह वह घर लौटने के लिए खरोहवा चौराहे पर बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। इस सूचना के मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच करते हुए वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
———–
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक
