पौड़ी गढ़वाल, 15 अप्रैल (हि.स.)। सीबीएसई के दसवीं के परीक्षा परिणामों में बीआर मॉडर्न स्कूल का दबदबा रहा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र-छात्राओं में उत्साह बना रहा।

परीक्षा परिणामों में शहर के बीआर मॉडर्न स्कूल का दबदबा रहा। स्कूल का परीक्षा परिणाम शत फीसदी रहा। यहां के 35 छात्र-छात्राओं ने 90 फीसदी अंक हासिल किए। स्कूल में आदित्य पंत ने 98.8फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया। वहीं, शिखर ध्यानी ने 97.8फीसदी अंक हासिल कर दूसरा स्थान पाया। रुद्रा प्रताप सिंह ने 97.4फीसदी अंक हासिल कर तीसरा स्थान पाया।
स्कूल के छात्र आदित्य पंत, रुद्रा प्रताप सिंह, शारदुल बड़थ्वाल ने एआई में सौ फीसदी अंक हासिल किए। सक्षम पंवार, योगिता, आस्था पटवाल, आयुषी बिष्ट, आदर्श रावत, रजत भंडारी ने कम्प्यूटर में सौ फीसदी अंक हासिल किए। अर्पिता रावत ने अंग्रेजी तो प्रणव नौड़ियाल ने सोशल साइंस में सौ फीसदी अंक हासिल किए। प्रधानाचार्य दामोदर प्रसाद ममगांई ने बताया कि स्कूल का परीक्षा परिणाम शतफीसदी रहा।
वहीं, हिल्स इंटरनेशनल स्कूल में प्राची ने 94.2 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया। रितेश राणा ने 91 फीसदी अंकों के साथ दूसरा, वेदांश नेगी ने 88.6 फीसदी अंक हासिल कर तीसरा स्थान पाया। वहीं, केंद्रीय विद्यालय के शिवांश बड़थ्वाल ने 96 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल में टॉप किया। नमन भंडारी ने 93.6 फीसदी अंक हासिल कर दूसरा और अंकित रूडोला ने 91 फीसदी अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया।
हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह
