खूंटी, 12 अप्रैल (हि.स.)। खूंटी जिले के

मारवाड़ी युवा मंच नगर शाखा के सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन शनिवार की रात आयोजित बैठक में किया गया।
मंच के संदीप पीपुरिया ने रविवार को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि एक मंच – एक लक्ष्य, सशक्त युवा – सशक्त राष्ट्र के ध्येय वाक्य के साथ समाज सेवा और युवाओं को संगठित करने के उद्देश्य से नई टीम का चयन किया गया।
उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें युवा राजेश मिश्रा को अध्यक्ष, गौरव जैन को सचिव और प्रिंस अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं अंकित जैन को युवा निवर्तमान अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा संगठन के विभिन्न सामाजिक प्रकल्पों के लिए भी संयोजकों की नियुक्ति की गई है। रक्तदान प्रकल्प के संयोजक विशाल जैन और अखिल सरावगी बनाए गए हैं। अमृतधारा प्रकल्प के लिए अंकित जैन, मुकुल पीपुरिया और तन्मय जैन को जिम्मेदारी दी गई है।
नारी चेतना प्रकल्प की संयोजिका रुचि अग्रवाल, शिखा पीपुरिया, नेहा सरावगी और शिवांगी पीपुरिया बनाई गई हैं। कन्या भ्रूण संरक्षण प्रकल्प की जिम्मेदारी निक्की जैन, शालिनी जैन और सिमरन जैन को दी गई है।
स्वास्थ्य प्रकल्प के संयोजक राजेश मिश्रा, मुकुल पीपुरिया और आशीष पीपुरिया बनाए गए हैं, जबकि स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण प्रकल्प के लिए प्रियंका जैन, रिंकू जैन, निक्की जैन और रश्मि जैन को जिम्मेदारी दी गई है।
युवा विकास एवं खेलकूद प्रकल्प की जिम्मेदारी पूजा जैन, नूपुर अग्रवाल और नमिता अग्रवाल को सौंपी गई है। वहीं जीवनधारा प्राण वायु सेवा के संयोजक अनुराग प्रतीक बनाए गए हैं। उपाध्यक्ष, सह-सचिव, मीडिया प्रभारी सहित अन्य प्रकल्पों के लिए भी पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। नई टीम समाज सेवा की भावना के साथ संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और युवाओं को जोड़ने के लिए कार्य करेगी।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मिश्रा
