उज्जैन , 10 जनवरी (हि.स.)। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शनिवार प्रातः कालीन दद्योदक आरती में भगवान के दर्शन किये।

वे शनिवार को रतलाम में होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होने निकल गए।
इधर दर्शन उपरांत महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल द्वारा हेमंत खंडेलवाल का स्वागत एवं सत्कार किया गया।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्वेल
