कटिहार, 06 फरवरी (हि.स.)। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में शुक्रवार को पुलिस केंद्र में रैतिक परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया और संबंधित पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

रैतिक परेड का उद्देश्य पुलिसकर्मियों में अनुशासन, एकरूपता तथा शारीरिक एवं मानसिक दक्षता को सुदृढ़ करना है। इस दौरान शारीरिक फिटनेस, टर्नआउट चेक एवं टोलीवार ड्रिल कराई गई। पुलिसकर्मियों ने अपने शारीरिक और मानसिक कौशल का प्रदर्शन किया।
इसके अलावा, पुलिस केंद्र में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षुओं को नियमित योग प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है, जिससे उनके समग्र व्यक्तित्व विकास एवं कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षुओं को योग और शारीरिक प्रशिक्षण के महत्व के बारे में बताया और उन्हें अपने जीवन में इसका पालन करने की सलाह दी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिसकर्मियों को हमेशा अनुशासन और शारीरिक दक्षता का पालन करना चाहिए, ताकि वे समाज की सेवा में अपना योगदान दे सकें।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह
