रामगढ़, 02 फ़रवरी (हि.स.)। रामगढ़ नगर परिषद चुनाव को लेकर गहमा-गहमी तेज हो गई। नामांकन के दूसरे दिन सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए 1 और वार्ड पार्षद के लिए 34 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन करने को लेकर प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ ढोल नगाड़ों के साथ जिला समाहरणालय स्थित जिला परिषद कार्यालय में नामांकन करने पहुंचे। इस दौरान महिलाओं का भीड़ देखते ही बन रहा था। वहीं, अध्यक्ष पद के लिए एक और वार्ड पार्षद के लिए 27 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा।

चुनाव को लेकर चौक-चौराहे और गली मुहल्लों में चुनाव की चर्चा तेज हो गई है। इसे लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
चुनाव को लेकर नामांकन 4 फरवरी तक होगा। वहीं, 5 फरवरी को स्क्रूटनी, 6 फरवरी को नाम वापसी और 7 फरवरी को चुनाव चिह्न आवंटित किया जायेगा, जबकि, 23 फरवरी को चुनाव एवं 27 फरवरी को मतगणना होगी।
वहीं सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए सुरपाति देवी ने नामांकन किया। इसके अलावा वार्ड पार्षद के लिए वार्ड 29 से जयंती देवी, वार्ड नंबर 4 से दिलेश्वर कुशवाहा, वार्ड नंबर 20 से नुसरत प्रवीण, वार्ड नंबर 30 से चिंतामण पटेल, वार्ड नंबर 30 से महेंद्र करमाली, रितु महतो, वार्ड नंबर 11 से रीता देवी, वार्ड नंबर 11 से महफूज आलम, वार्ड नंबर 18 से सावित्री देवी, वार्ड नंबर 1 से विशेश्वर कुमार बेदिया, वार्ड नंबर 6 से चितु महतो, वार्ड नंबर 30 से रमेश प्रसाद कुशवाहा, वार्ड नंबर 19 से आरसी प्रवीण, वार्ड नंबर 3 से हेमंती देवी, वार्ड नंबर 11 से शाहजहां परवीन, वार्ड नंबर 30 से देव कुमार नायक, वार्ड नंबर 28 से रामनरेश महतो, वार्ड नंबर 11 से पिंकी कुमारी, वार्ड नंबर 31 से सीता देवी, वार्ड नंबर 30 से मुकेश यादव, वार्ड नंबर 30 से नारायण महतो, वार्ड नंबर 25 से सोनी कुमारी, वार्ड नंबर 3 से महेंद्र करमाली, वार्ड नंबर 4 से कुलदीप कुशवाहा, वार्ड नंबर 1 से मुकेश मुंडा, वार्ड नंबर 6 से नारायण कुमार महतो, वार्ड नंबर 25 से जमीला खातून, वार्ड नंबर 11 से तलतनाज, वार्ड नंबर 20 से फातिमा खातून, वार्ड नंबर 12 सरिता देवी वार्ड नंबर 4 से राजेश कुशवाहा सहित अन्य वार्डो से भी कई लोगों ने नामांकन किया है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश
